रादौर में सत्संग हॉल की आधारशिला रखते भाजपा नेता नेपाल राणा व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। अस्पताल रोड स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक महामाई मंदिर परिसर में 15 लाख रुपये से सत्संग भवन बनेगा। सोमवार को भाजपा नेता नेपाल राणा ने इसकी आधारशिला रखी। राणा ने कहा कि सत्संग भवन के निर्माण से श्रद्धालुओं को धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। मंदिर समिति प्रधान विपिन वाल्मीकि और वार्ड पार्षद ऋषिपाल नंबरदार ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। इस दौरान इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, सुदेश सैनी, विनिश राणा, संदीप कुमार, अमनदीप, कुलदीप मट्टू सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद