फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में किया योग का अभ्यास

Tue, 02 Jun 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद पार्क में योगाभ्यास करते स्थानीय लोग। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरोजनी कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक निशा कंबोज ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की जानकारी दी। डॉ. कुसुम ने योग के वैज्ञानिक महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। पार्षद रुचि शर्मा ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में समाजसेवी अंकित कपिल, तिलकराज गोंदी, राजेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें