फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Wed, 04 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट व निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम की ओर से वार्ड नंबर-15 में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने व कचरा पृथक्करण के प्रति प्रेरित करना रहा। रैली में मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी के कैडेट ने भाग लेकर स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। रैली नगर निगम कार्यालय से विभिन्न स्थानों से होती हुई ओपी जिंदल पार्क पर संपन्न हुई। करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च में एक सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सि दौरान नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह, सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह, आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व आकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें