फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्री बोर्ड बीच प्रायोगिक परीक्षाएं, विद्यार्थी परेशान

Wed, 04 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्री-बोर्ड की परीक्षाओं के बीच ही प्रायोगिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। इससे शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है।
बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को सख्त व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ यह परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में करवाई जाएगी। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं प्री-बोर्ड के बीच में ही करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी तक चलेंगी। इस दौरान 23 जनवरी को होने वाली 12वीं के गणित, बाॅयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा अब पांच फरवरी को होगी। चूंकि 23 को वसंत पंचमी का राजपत्रित अवकाश था। ऐसे में दोनों परीक्षाएं साथ होने से विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। चूंकि एक तरफ उन्हें प्रैक्टिकल पूरी करनी है, दूसरी तरफ परीक्षा के लिए पढ़ना है। इससे अध्यापकों का काम भी बढ़ गया है।
दोनों परीक्षाओं पर उन्हें एक ध्यान देना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर इस बार बोर्ड काफी सख्त है। बोर्ड के आदेशानुसार हर विद्यालय में विज्ञान विषय का एक पर्यवेक्षक और एक प्राध्यापक को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक उसी दिन पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑब्जर्वर करेंगे। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर जियो-टैगिंग एप से ग्रुप फोटो अपलोड करना भी अनिवार्य है।

बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल 16 फरवरी तक होंगे। विद्यालयों को प्रायोगिक परीक्षाओं और आईएनए/जीएलएस (सामान्य ज्ञान व जीवन कौशल ग्रेड) के अंक 19 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद 20 से 23 फरवरी तक प्रति विद्यार्थी 500 रुपये जुर्माने के साथ अंक अपलोड किए जा सकेंगे। इसमें अधिकतम जुर्माना पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षाएं समय पर करवाकर नियमानुसार अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसकी जिला कार्यालय की ओर से निगरानी की जा रही है। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें