फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर खंड के ककड़ौनी गांव में प्रभु श्रीराम परिवार मूर्ति स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य रूप से सरपंच अरविंद रानी व सरपंच प्रतिनिधि विशाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अरविंद रानी ने कहा कि पूरे देश में 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य समारोह आयोजित किए जा रहे है। भारत का प्रत्येक नागरिक मंदिरों व धार्मिक स्थलों को सजाने में लगा हुआ है। शोभा यात्रा में जय श्रीराम के ध्वज लेकर राम भक्त जय श्रीराम के जयकारों से पूरे वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा गांव की जिस गली व मोहल्ले से गुजरी गांव के लोगों ने पुष्प वर्षा कर व मुंह मीठा करवा श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभा यात्रा गांव के खेड़ा मंदिर से आरंभ होकर मुख्य गलियों व मुख्य मार्ग से होते हुए गांव के शिव मंदिर में समाप्त हुई। सेवक नंबरदार धर्मबीर ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गांव के शिव मंदिर में पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के साथ प्रभु श्रीराम दरबार की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए पांच दिन से मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य करवाया जा रहा है। पूजा अर्चना का कार्य पंडित रिषी पाल, गौरव, कुष्ण, अनिल, राजबीर शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान व मंत्रों उच्चारण के साथ संपन्न करवाया जा रहा है। 21 जनवरी को विशाल धार्मिक कार्यक्रम व हवन यज्ञ के साथ मंदिर में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्षमण, हनुमान जी की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर दीपक भारद्वाज, पुष्पिंद्र, रविंद्र पंजेटा, रमेश, रिषीपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें