फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज के लिए गर्भवती को निकाला

Sun, 21 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गर्भावस्था के दौरान घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पति उस पर मायके से स्विफ्ट कार लाने का दबाव बनाता रहा और मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया गया। शिकायत के आधार पर फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें