फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने घर में घुसकर की मारपीट

Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विशाल नगर कॉलोनी निवासी मदन लाल के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर की दोपहर वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गौरव उसके घर आया और अपने घर में हुई चोरी को लेकर उस पर झूठे आरोप लगाने लगा। उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी गौरव ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें