फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा नगर पालिका कार्यालय के सामने लगा कूड़े का ढेर

Fri, 13 Nov 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में खाली प्लाट के बाहर लचा कचरे का ढेर। पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका कार्यालय के सामने मार्केट की खाली जगह इन दिनों कूड़ाघर बनता जा रहा है। लोगों इस जगह को कूड़ा फेंकने का ठिकाना बना लिया है। यहां पॉलिथीन और कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नियमित सफाई न होने से आसपास गंदगी फैल रही है। इससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
क्षेत्रवासी राममेहर, नरेश, सतीश व अन्यों ने बताया कि आसपास के लोगों के साथ बाजार के कुछ दुकानदार भी इस खाली जगह पर कचरा फेंकते हैं। खुले में पड़े कचरे पर मक्खियां और मच्छर पनपते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। हवा के साथ पॉलिथीन उड़कर नालियों में पहुंचती है।
विज्ञापन

इससे नालियां जाम होने और जलभराव की समस्या पैदा होती है। गौसेवक शुभम गौरी ने बताया कि बेसहारा पशु भोजन की तलाश में पॉलिथीन खा लेते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से खाली जगह को कचरा मुक्त करवाने की मांग की। नगरपालिका के एसआई फूल कुमार ने बताया कि इस जगह की नियमित सफाई करवाई जाती है। यहां सीसीटीवी कैमरे न होने से कचरा फेंकने वालों की पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कैमरों की व्यवस्था और कचरा डालने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें