फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। पुलिस ने खैर की लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से खैर की लकड़ी की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें