रेल हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस व जानकारी देते परिजन।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। यार्ड से रेल ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची और मृतक की शिनाख्त करवाई। मृतक की पहचान जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र की जोगिंद्र नगर कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
जोगिंद्र नगर निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उसका पिता रंजीत सिंह बीमार रहता है। रविवार देर शाम वे किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान वे जगाधरी वर्कशॉप से लौटते हुए यार्ड से रेलवे लाइन पार करने लगा। इस दौरान उन्हें आ रही ट्रेन नजर नहीं आई और वे उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशॉप के पास ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की तो उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने मृृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।