संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। घिलौर माजरी गांव में कुछ लोगों ने व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति को असला दिखाकर डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घिलौर माजरी निवासी ज्योति प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर की रात को गांव में जाहरवीर गोगा की रात धार्मिक कार्यक्रम था। गांव के कुछ लोगों ने भी इसी प्रकार धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ था। कार्यक्रम के बाद रात वह घर जा रहा था तो गांव के कुछ लोगों ने गली रोकी हुई थी। जब उसने लोगों को गली से हटने के लिए कहा तो गांव के सानवीर, अजय ने उसको असला दिखाया और जान से मारने की धमकी दी।
उसी समय उसके चाचा का बेटा मोहन सिंह घर से बाहर निकल आया। उस समय उपरोक्त व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहे थे। मोहन सिंह ने उपरोक्त व्यक्तियों की मारपीट करते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरह आरोपियों के चंकुल से छूटकर घर तक पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर सानवीर, अजय व अन्य 10-12 लोगोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।