फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉर्टकट की चाह में खतरे का सफर, बढ़ रहे हादसे

Sat, 06 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेक्टर 17 के मोड़ पर बने कट से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में विभिन्न सड़कों पर बनाए गए असुरक्षित कट अब सड़क हादसों का प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। गोविंदपुरी रोड, रेलवे रोड तथा जगाधरी स्थित सेक्टर-17 मोड़ पर बने कटों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में चिंता बढ़ रही है। कई बार वाहन चालक इन कटों के माध्यम से गलत दिशा में सफर करते नजर आते है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक समय बचाने और शॉर्टकट अपनाने के लिए इन कटों का अधिक इस्तेमाल करते हैं। अचानक कट पार करने या गलत दिशा से निकलने के कारण कई बार सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर की स्थिति बन जाती है। सबसे अधिक परेशानी व्यस्त समय के दौरान देखने को मिलती है, जब यातायात का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार रेलवे रोड और गोविंदपुरी रोड पर बने कटों से गुजरने वाले वाहन यातायात की गति को प्रभावित करते हैं। कटों से अचानक वाहनों के मुड़ने के कारण पीछे चल रहे वाहनों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है। सेक्टर-17 मोड़ पर भी यही स्थिति बनी रहती है, जहां वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सीधे कट से निकलने का प्रयास करते हैं।
व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन स्थानों पर यातायात पुलिस की नियमित निगरानी नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। उनका मानना है कि यदि इन कटों को बंद कर दिया जाए तो दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि शहर में हादसों का कारण बन रहे ऐसे कटों की समीक्षा कर उन्हें बंद किया जाए, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन



पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई : संदीप
यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि शहर के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में गलत साइड वाहन चलाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें