फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल के पूछताछ केंद्र में बैठा मरीज, घूम रहे कुत्ते

Tue, 11 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। व्यवस्था बनाना तो दूर की बात है इसमें घूमने वाले बेसहारा कुत्तों को ही रोक नहीं पा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के बीच में ही कुत्ते बिना किसी रोक टोक के घूम रहे हैं।
ऐसे में मरीज ठीक तो क्या होंगे उल्टा संक्रमण या फिर कुत्तों के काटने से और ज्यादा बीमार हो जाएंगे। अस्पताल के गेट पर एक सुरक्षाकर्मी तक नहीं है। जो अस्पताल में आने वाले कुत्तों को रोक पाए। सोमवार को छुट्टी के बाद अस्पताल में अच्छी खासी भीड़ मरीजों की लगी। इसका जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में एंट्री करते ही पूछताछ केंद्र पर नजर गई। जहां मरीजों की मदद करने वाला कोई कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र पर दूसरा ही नजारा देखने को मिला। पूछताछ केंद्र के काउंटर पर एक ऐसा मरीज बैठा हुआ मिला जिसकी टांग पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उसके साथियों ने उसे काउंटर पर बिठा रखा था। जिससे पता चलता है कि अस्पताल में कोई कुछ भी करे उसे कोई रोकने वाला नहीं है। थोड़ा आगे बढ़ने पर डॉक्टरों के केबिन के आगे मरीजों की भीड़ लगी रही। भीड़ इतनी थी कि दरवाजे से आना जाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

कई डॉक्टर अपनी कुर्सी पर नहीं मिले, जबकि बाहर मरीज उनका इंतजार कर रहे थे। इसी तरह मरीजों की रजिस्ट्रेशन पर्ची बनाने के लिए भी लंबी लाइन देखने को मिली। लाइन में लगे जयपाल, पवन ने बताया कि एक घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक पर्ची नहीं बनी है। लाइन कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें