फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोमती गली में 8.67 लाख से बनेगा पार्क

Wed, 10 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के साथ वार्ड-2 गोमती गली के लोग। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के वार्ड नंबर-2 की गोमती गली में 8.67 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। पार्क के लिए लंबित ग्रांट मंजूर हो गई है। इससे लेकर लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के निवास पर खुशी जताई और आभार जताया।
इस दौरान कंवरपाल ने कहा कि पिछली सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने गोमती गली में पार्क बनाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए 8.67 लाख रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्क का काम शुरू हो जाएगा। कंवरपाल ने कहा कि हर कॉलोनी व मोहल्ले के विकास को लेकर वह पार्षदों व अधिकारियों से मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताएं पूरी किया जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शहरवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी अपना सहयोग करें। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा, प्रदीप गोयल, अंकुर गोयल ,राजेंद्र सैनी,नितिन बंसल,अशोक गर्ग, आदित्य शर्मा, नीलम, डिंपल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें