फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमीदा हेड पर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के साथ बनेगा पार्क

Thu, 19 Jun 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हमीदा हेड के साथ दलदल व कचरा वाले स्थान पर अब एक साल में हरा-भरा पार्क दिखेगा। नगर निगम के अधिकारियों ने ई-निविदा लगा दी है। इसमें पार्क पर अनुमानित 5.15 करोड़ रुपये का खर्च दर्शाया गया है और काम पूरा करने के लिए 12 माह की अवधि रखी गई है। दो जुलाई को एजेंसियों व ठेकेदारों को बिड सबमिट करनी है, इनमें जिसे भी कार्य के आदेश होंगे। उसे पार्क में हरियाली, दो किमी. लंबे व 1.8 मीटर चौड़े वॉकिंग ट्रैक, झूले, प्ले ग्राउंड, गजीबो, ओपन जिम, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

हमीदा हेड पर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के साथ बनने वाला पार्क शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसके लिए यहां करीब नौ एकड़ जगह चिह्नित की गई है। यह जमीन दलदल बन चुकी है और उस पर कचरा डंप किया जाता है। इससे उठती दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। पार्क बनने से ये जमीन कचरा व दलदल मुक्त हो जाएगी। यहां लगने वाले पेड़-पौधों से हरियाली बढ़ेगी और आकर्षक लाइटें लगने के कारण चारों ओर रोशनी भी होगी। इसके अलावा दो किमी लंबा व 1.8 मीटर चौड़ा वाकिंग ट्रैक बनेगा। इससे लोग नहर के चलते पानी के नजारे के साथ फूलों से सुगंधित वातावरण में सुबह-शाम सैर, व्यायाम, योग व अन्य मनोरंजन की गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। पार्क में बच्चों के लिए झूले व प्ले ग्राउंड होंगे। चार गजीबो (हट) भी बनेंगे।इसके अलावा पार्क में पेयजल, ओपन जिम, शौचालय, इलेक्ट्रिक व गार्ड रूम जैसी सुविधाएं होंगी। संवाद
वर्जन-
पुराना हमीदा हेड के साथ पार्क निर्माण के काम को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसे शुरू करने के लिए निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं, जिससे निवासियों को जल्द सुंदर व बड़ा पार्क की सुविधा मिल पाए।- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें