फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की छाती में घोंपा सुआ, दो भाई नामजद

Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के हंगोली गांव में छाती में सुआ घोंपकर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार नेमें बताया कि उसके 20 वर्षीय बेटे जतिन की तीन दिन पहले गांव के ही युगल उर्फ लविश के साथ गाली गलौज हो गई थी। इस वजह से आरोपी उसके बेटे से रंजिश रखे हुए था। दो मार्च की शाम लगभग साढ़े सात बजे उसका बेटा जतिन लहूलुहान हालत में घर पर आया। उसने बताया कि उसके साथ युगल ने अपने भाई मुकुल के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन

उन्होंने बर्फ तोड़ने वाला सुआ उसकी छाती में मारा। आरोपियों ने कई वार उसकी छाती में किए। इससे वह घायल हो गया। सतीश ने बताया कि उसने बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ सेक्टर 12 के लिए रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें