फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना नदी के किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलेसर के गांव बंजारा बांस के पास यमुना नदी के किनारे से वीरवार की रात शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, पर शव का काफी हिस्सा गल जाने के साथ उससे हड्डियां भी बाहर निकल रही थी। इससे न तो मृतक की उम्र का अंदाजा लगाया जा सका और न यह पता चल पाया कि शव पुरुष का है या महिला का। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना प्रतापनगर से जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि गांव के शिव मंदिर में पास के ट्यूबवेल से जल लेकर शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं। वीरवार कीशाम ट्यूबवेल नहीं चल रहा था। इस कारण जल लेने के लिए श्रद्धालु पास में बह रही यमुना नदी के किनारे पहुंचे। वहां देखा कि यमुना नदी के किनारे तीन-चार कुत्ते कुछ नोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों को भगाया तो पाया कि कुत्ते किसी इंसान का शव नोच रहे थे। शव काफी गल चुका था और हड्डियां भी बाहर निकल रही थीं। इससे अनुमान है कि यह काफी दिन यमुना नदी पानी में रहा। साथ ही मृतक के चेहरे को कुत्तों ने नोंचा था। शरीर पर केवल फटा हुआ लोअर था। एम्बुलेंस की मदद से शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें