यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र के शक्ति नगर में मजर के सामने सोमवार शाम करीब सात बजे स्कार्पियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार चालक ने कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
अंकुश गोयल ने बताया कि वे स्कार्पियो कार से शक्ति नगर में पीर की मजार के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किसी तरह उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण कार को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि दमकल मौके पर भेजी गई थी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने को कारणों की जांच की जा रही है।