फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुरानी रंजिश में साधु की कुटिया में लगाई आग

Tue, 02 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। मानकपुर के रकबे में लगभग तीन साल से रह रहे साधु की कुटिया में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साधु तिलकराज ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में मानकपुर- 1 निवासी बाबा तिलक राज ने बताया कि वह पिछले तीन साल से महेंद्र पाल के खेतों में कुटिया बनाकर रह रहा हूं। वहां पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान को रोकने के लिए पटरी बनाने का कार्य चल रहा है। जिस पर कुछ लोगों ने एतराज जता कर कर कोर्ट में केस दायर किया था। वह लोग कोर्ट से केस हार चुके हैं। इस पटरी के पास उन्होंने अपनी कुटिया बनाई हुई है और वह उससे पुरानी रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन

गांव के ही चार युवक 25 जून की रात लगभग 11 बजे कार में सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी थी। डर के मारे वह वहां से जंगल की ओर भाग गया और कुछ ही देर में उन चारों युवकों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने इसरार के घर जाकर खेत मालिक महेंद्र पाल को फोन किया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पर वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया और साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संत तिलकराज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी रोहतास का कहना है कि दोनों तरफ से दरखास्त आई हुई है दोनों पार्टियों को बुलाया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें