एसडीओ को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संगठन
- फोटो : 1
साढौरा। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रोके जाने की मांग को लेकर 12 दिसंबर से प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों ने इस बारे में एसडीओ के माध्यम से बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रधान प्रमोद ने बताया कि अगर सरकार ने जल्दी ही इस पॉलिसी को न रोका तो मंगलवार से यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 23 से सर्कल स्तर पर प्रदर्शन शुरू करते हुए 20 जनवरी को पंचकूला में राज्यव्यापी घेराव व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संजीव ठाकुर, बलवंत सिंह, कृष्ण लाल, राजेश बख्शी, अरुण जस्सल, आत्मा राम, राजबीर व अंकित भी मौजूद रहे। संवाद