संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। छारी गांव में रंजिशन कुछ लोगों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छारी गांव निवासी लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में मेहनत मजदूरी का काम करता है। नौ दिसंबर को गांव के ही सेवा सिंह के बेटे की शादी थी। वह उनके घर पर मजदूरी करने गया था। उनके घर पर सभी ने शराब का सेवन किया हुआ था। शाम को सेवा सिंह व उसके बेटे राजू ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आईं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।