फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धन वर्षा का लालच देकर साढ़े पांच लाख की ठगी

Wed, 14 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तांत्रिक विद्या से धन वर्षा कराने का झांसा देकर गुरु अर्जुन नगर निवासी एक दुकानदार से ठगों ने पहले विश्वास में लेकर साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए और बाद में महज दो लाख रुपये लौटाकर बाकी रकम देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में चिलकाना बस अड्डा निवासी आरोपी तांत्रिक फरीद व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गुरु अर्जुन नगर निवासी सुनील कुमार ने थाना हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बूड़िया क्षेत्र में पंजाबी रसोई के नाम से दुकान थी। इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश निवासी तांत्रिक फरीद से हुई। फरीद ने खुद को सिद्ध तांत्रिक बताते हुए बातों में उलझा लिया और दावा किया कि वह अपनी तांत्रिक विद्या से धन की वर्षा करा सकता है। आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के दौरान एक मटके में पैसे दिखाकर भरोसा जीत लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे कहा कि तांत्रिक क्रिया पूरी करने के लिए उसे दस लाख रुपये का इंतजाम करना होगा, तभी धन वर्षा संभव है। सुनील कुमार ने किसी तरह तीन लाख 19 हजार रुपये का इंतजाम कर लिया। 19 फरवरी 2025 को फरीद का फोन आया और उसने बताया कि वह यमुनानगर आय है। जब उसने पूरे पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने जितने पैसे हैं, वही देने के लिए कहा। इसके बाद तेजली स्टेडियम के पास बुलाकर उससे नकद रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय पर उससे कुल साढ़े सात लाख रुपये रुपये ले लिए। 27 अगस्त 2025 को आरोपी ने फिर मिलने के लिए बुलाया और उसे जंगल में स्थित एक दरगाह के पास ले गया। वहां पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया। इसी दौरान पुलिस राइडर के दो जवान वहां पहुंचे और पूछताछ करने लगे, जिससे घबराकर वह लौट आया। अगले दिन संपर्क करने पर आरोपियों ने दो लाख लौटा दिए और शेष रकम लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें