फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संत बाबा जगमेल सिंह की बरसी पर उमड़ी भीड़

Mon, 26 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। श्री नानक सर ठाठ हाफिजपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानक सर ठाठ में महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक संत बाबा जगमेल सिंह की पावन बरसी के अवसर पर विशाल धार्मिक समागम का आयोजन श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया गया। यह समागम क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का केंद्र बना रहा।
समागम का आयोजन संत बाबा भगत सिंह की पावन अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें दूर-दराज से आई संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बरसी समागम की शुरुआत प्रातःकाल अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां रागी जत्थों ने गुरबाणी के मधुर शब्दों से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

कीर्तन में नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश प्रमुख रूप से उभरा, जिसने संगत को गुरु नानक देव की शिक्षाओं से जोड़ा। संत बाबा भगत सिंह ने अपने प्रवचन में कहा कि संत बाबा जगमेल सिंह का जीवन मानव सेवा, सत्य और त्याग का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने समाज को नशामुक्त, जाति-पाति से ऊपर उठकर भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा और सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। समागम के दौरान अन्य संत-महापुरुषों और धार्मिक विद्वानों ने भी बाबा के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की सेवा कर गुरुद्वारे को आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनाया।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में सेवादारों का अनुशासन और समर्पण सिख परंपरा की मिसाल बना। समागम के समापन पर अरदास कर विश्व शांति, मानव कल्याण और भाईचारे की कामना की गई। इसके पश्चात हुकमनामा लिया गया। आयोजकों ने संगत और सेवादारों का आभार जताते हुए कहा कि संत बाबा जगमेल सिंह की बरसी समाज को सही दिशा देने का कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें