फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व कमांडो टीमों ने यमुनानगर जगाधरी सहित जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों व रेल लाइनों, यार्ड व अन्य रेलवे के क्षेत्र में पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों व अन्य क्षेत्र में जांच की। ट्रेनों में यात्रियों व रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की तलाशी ली गई।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस के थाना के प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 24 किलोमीटर के क्षेत्र में राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व स्वैट कमांडो की टीमों द्वारा रेलवे लाइन व स्टेशनों पर पेट्रोलिंग सहित ट्रेनों की भी जांच की जा रही है। यात्रियों सहित रेलवे स्टेशन व आसपास चेकिंग के दौरान हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल 24 घंटे स्टेशन व रेलवे लाइनों के आसपास पेट्रोलिंग करती है, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह सुरक्षा बढ़ाई गई है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वह आसपास या ट्रेनों के अंदर किसी प्रकार से कोई संदिग्ध वस्तु या किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखे तो सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें