फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल में आया हाथियों का झुंड, विभाग सतर्क

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। कुछ दिनों से देहरादून के राजाजी नेशनल पार्क से हाथियों का एक झुंड कलेसर नेशनल पार्क में आया है। जंगल के रास्ते हाथी कोंच बेली व कन्नी लाइन से होते हुए कलेसर जंगल में आते-जाते रहते हैं। कलेसर जंगल में हाथी सहित दर्जनों विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु रहते हैं। जंगल के साथ लगते खेतों व रिहायशी क्षेत्रों में भी जंगली जीव घुस जाते हैं। ऐसे में विभाग जंगल से लगते खेतों में फसल बचाव के लिए किसानों को तारबंदी या पहरेदारी करने की सलाह देता है।
पिछले कुछ दिनों से हाथियों का एक झुंड राजाजी नेशनल पार्क से कलेसर आया है। हाथी कोंच बेली और कन्नी लाइन से होते हुए जंगल पहुंचे हैं। जहां पर हाथी मस्ती करते हुए जंगल पहुंचे बीच रास्ते में पड़ने वाली फसलों के कुछ पेड़ पौधों का टूटना स्वाभाविक था। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि कलेसर नेशनल पार्क जंगली जानवरों का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कुछ हाथी राजाजी नेशनल पार्क से कलेसर पहुंचे हैं। जंगल के साथ लगते खेतों से गुजरते समय पेड़ पौधों को नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों में तार की बाड़ करें या पहरेदारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें