साढौरा में हवन के दौरान मौजूद समिति के पदाधिकारी। समिति
साढौरा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से हवन व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीकृष्णा मंदिर में पंडित योगेश शास्त्री जी ने गीता हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना करवाई।
पंडित योगेश शास्त्री ने कहा कि हवन से घर और आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संरक्षक सुरेन्द्र वर्मा, प्रधान सचदेव चुघ, महासचिव सुधीर भल्ला व कोषाध्यक्ष भीष्म चुघ ने कहा कि पौधारोपण द्वारा हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। इस दौरान राजन रामगोपाल सेतिया, जीवन दास मेहंदीरता, सुभाष शर्मा, राजन अरोड़ा, दिनेश कालड़ा, डोली कालड़ा, सुनीता ढिंगरा, संगीता चुघ, कविता चुघ मौजूद रहीं। संवाद