फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टरों का एक गुट हड़ताल के विरोध में

Mon, 08 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती करने के विरोध में सरकारी डॉक्टरों ने आठ व नौ दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल से जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। राहत की बात यह है कि इस हड़ताल का डॉक्टरों का एक गुट समर्थन कर रहा है तो दूसरा विरोध में है। हड़ताल का विरोध कर रहे डॉक्टर अन्य दिनों की तरह ओपीडी में मरीजों को देखेंगे।
वहीं डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। सिविल सर्जन ने आयुष विभाग से डॉक्टरों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई है। जितने डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे उनकी जगह आयुष चिकित्सकों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) की एसएमओ (सीनियर मेडिकल आफिसर) की सीधी भर्ती के विरोध में आठ व नौ दिसंबर की हड़ताल का निर्णय लिया गया है। वहीं जो डॉक्टर हड़ताल का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि पूर्व में हुई हड़ताल में उनके कैडर को लेकर एचसीएमएसए ने सरकार के समक्ष कोई बात नहीं रखी थी।
जिला अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग गुप्ता, डाॅ. भरत शर्मा, आई सर्जन डाॅ. निशा बूरा, ईएनटी सर्जन डाॅ. शशि, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हरिंद्र संधू, पैथालाॅजिस्ट डाॅ. निधिमा और डाॅ. पूनम ने इस हड़ताल का विरोध कर दिया है। डाॅ. अनुराग गुप्ता का कहना है कि पिछली बार जब हड़ताल हुई थी, तब एसोसिएशन ने वादा किया था कि स्पेशलिस्ट कैडर आएगा। यानि जो डाॅक्टर पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद नौकरी ज्वाइन करते हैं। सरकार उनके लिए अलग से कैडर बनाना चाहती थी। जिससे जिले में क्लीनिकल सुविधाएं और बेहतर हो सके। हड़ताल में जब एसोसिएशन को डीजी कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया गया तो वहां पर स्पेशलिस्ट कैडर की बात नहीं रखी गई। पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले डाक्टर बेहतर डिजर्व करते हैं लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है। ओपीडी देखेंगे और मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं एचसीएमएसए के जिला प्रधान डाॅ. पुनीत कालरा का कहना है कि आठ व नौ दिसंबर की हड़ताल को लेकर डाक्टर पूरी तरह से तैयार हैं। यह हड़ताल सभी के हित में है। हड़ताल को सभी डॉक्टरों का समर्थन है।
विज्ञापन

एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में यूनियन ने दो दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। कितने डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। आयुष विभाग से चिकित्सकों की मदद ली जाएगी ताकि ओपीडी प्रभावित नहीं हो। वहीं अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं रोजमर्रा की तरह सुचारू रहेंगी। -डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें