फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गऊ-बच्छा घाट पर सोने का कड़ा झपटा

Wed, 18 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। गऊ-बच्छा घाट पर लूटपाट की वारदात हो गई। गोपाष्टमी पर सरोवर में स्नान कर बाहर निकली पंजाब की एक महिला से भीख मांगने के बहाने एक युवक चार तोले का सोने का कड़ा छीनकर भाग गया।
विज्ञापन

लुधियाना से गोपाष्टमी पर कपालमोचन स्नान के लिए आए हरबंस सिंह ने बताया कि उनके जत्थे में करीब 45 श्रद्धालु शामिल थे। जत्थे की महिलाएं महिला घाट पर और पुरुष मर्दाना घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सतवंत कौर स्नान के बाद सरोवर से बाहर निकली तो एक युवक उससे दान मांगने लगा। महिला ने पर्स से पैसे निकालकर देने चाहे तो युवक ने छीना-झपटी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान वह महिला के हाथ से चार तोले का सोने का कड़ा खींचकर भाग गया। थाना व्यासपुर प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी वह जांच करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें