प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संस्थान
छछरौली। तेजली स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। प्रिंसिपल चिराग सैनी ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में रेवांशी ने हैमर थ्रो में प्रथम, धनप्रीत ने जेवलिन थ्रो में प्रथम और लविश ने हर्डल दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। यश ने हैमर थ्रो में दूसरा व धनप्रीत ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद