साढौरा। थाना साढौरा क्षेत्र के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। युवती के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय भतीजी 16 जुलाई को रात का खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो भतीजी कमरे में नहीं मिली। तलाश करने के दौरान पता उसकी भतीजी गांव नौशहरा निवासी पारस से फोन पर बात करती थी। पारस उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। संवाद