प्रताप नगर। नहर किनारे बैठे दोस्तों में वीरवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक युवक को चाकू लग गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नागलपट्टी निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम उसका भाई मुंशी अपने दोस्तों के साथ ताजेवाला के पास यमुना नहर के किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उन्होंने मुंशी की गर्दन और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल मुंशी को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद