फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता पर गुंजन, अंजलि व ज्योति ने दिया सबसे अच्छा भाषण

Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। रोजाना सैकड़ों लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से वीरवार को शहीद नवीन वैद्य राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में गुंजन ने पहला, अंजली ने दूसरा और ज्योति को तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर स्लोगन लिखकर व भाषण देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त, आईईसी एक्सपर्ट पूजा व एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशि गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और बेहतर भाषण बोलने व स्लोगन बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत 12500 अंक में से जितने ज्यादा नंबर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी को मिलेंगे, उतनी अच्छी रैंकिंग मिलेगी। जिसमें विजुअल क्लीनलीनेस, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एडवोकेसी ऑफ स्वच्छता के 1500 अंक है।
अलग अलग सूखा व गीला कचरा करना, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन, एक्सेस ऑफ सैनिटेशन, यूज्ड वाटर मैनेजमेंट, इकोसिस्टम स्ट्रेनथिंग एंड इंस्टीट्यूशनल पैरामीटर के 1000 अंक है। मैकेनिज्म ऑफ डिसलॉजिंग सर्विस, ओवरऑल वेलफेयर ऑफ सैनिटेशन वर्कर्स और सिटीजन फीडबैक एंड ग्रीवेंस रेडरेसल के 500 अंक है। आईईसी एक्सपर्ट पूजा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति शहरवासी जितना ज्यादा जागरूक होंगे उतनी अच्छी रैंकिंग नगर निगम की आएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने स्कूल प्रिंसिपल राम किशन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सहयोग देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर डीपीई कृष्ण कुमार, एसआई प्रदीप दहिया, बिट्टू कुमार, एएसआई सतबीर, सविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें