पांसरा में धर्मशाला क शिलान्यास के दौरान मौजूद मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-12 स्थित पांसरा गांव में नगर निगम की ओर से 36.04 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद तथा हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव आईएएस योगेश कुमार ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से गांवों और शहरों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड-12 में 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। यह धर्मशाला ग्रामीणों के आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।