फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रेम विवाह करने वाली दंपती पर हमला, लड़की पक्ष के लोगों ने घटना को दिया अंजाम, युवती को ले गए साथ

Mon, 22 Dec 2025 11:35 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली (यमुनानगर)

सार

छछरौली में एक युवक और युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप है। 
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छछरौली में प्रेम विवाह करने वाले कार सवार दंपती पर लड़की के पक्ष ने हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ कर आरोपी युवती को अपने साथ ले गए। हमले में कार में सवार युवक और दो बच्चे घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाना छछरौली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवक युवती ने की थी कोर्ट मैरिज

जानकारी के मुताबिक करीब दो माह पहले बलौली गांव के युवक ने व्यासपुर के एक गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह युवक अपनी रिश्तेदारी में गांव नत्थनपुर में रह रहा था। रविवार को वह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ कार में लौट रहे थे। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। इसके बाद वे भी तुरंत अन्य दो कार से उन्हें दबोचने के चले गए। जैसे ही युवक की कार जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर गांव ऊर्जनी के पास पहुंची, तभी लड़की के परिजनों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद परिजनों ने कार के अंदर बैठी लड़की को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस पर लड़का पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन


दो कारों में डंडे लेकर आए थे आरोपी

इस हाथापाई में कार के अंदर बैठे बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वहीं, चिल्लाने की आवाजें सुनने के बाद आसपास के लोग भी पहुंचे। लड़की के परिजन अपनी दो कारों में डंडे लेकर पहुंचे थे। लड़के की कार को रोकने के बाद उन्होंने हाथापाई के साथ डंडों से भी हमला कर दिया। उन्होंने लड़के की कार के डंडों से शीशे तोड़ डाले। इससे कांच गाड़ी के अंदर बिखर गया।

इसके साथ ही लड़के की कार में बैठे दो बच्चे भी इस मारपीट में घायल हो गए। मारपीट में लड़के को अधिक चोटें लगी हैं। जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, मारपीट के दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया की कार में सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें