जिले में वीरवार को एक नया केस मिला है और एक कोरोना पॉजीटिव ठीक हुआ है। जिसके चलते रिकवरी रेट 98.29 प्रतिशत और दोहराव दर 278 दिन पर स्थित है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल आबादी का 36.66 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24705 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24285 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 8 सक्रिय मरीज हैं जोकि अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 440751 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 411118 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 2400 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।