फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली गांव में सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र शुरू

Tue, 23 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेजली गांव के सामुदायिक केंद्र में सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र की शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि यह केंद्र हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम-2024 के तहत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य आपसी झगड़ों और विवादों का शुरुआती स्तर पर ही मध्यस्थता के माध्यम से समाधान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवादों का प्रारंभिक स्तर पर निपटान होने से समाज में भाईचारे, सौहार्द और शांति को बढ़ावा मिलता है। जिला यमुनानगर में सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के लिए तीन प्रशिक्षित मध्यस्थ नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें 40 घंटे की विशेष मेडिटेशन ट्रेनिंग दी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें