फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आजाद नगर में 99.27 लाख से बनेगा सामुदायिक केंद्र

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर में 99.27 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। काम पूरा होने पर स्थानीय लोगों को शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निजी पैलसों में अधिक पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान अरोड़ा ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे हैं। वार्ड में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए मेयर व पार्षद ने अनेक प्रयास किए।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा ही संकल्प की भावना के साथ नगर निगम कार्य कर रहा है। हर वार्ड में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी का ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से हर वार्ड में सामुदायिक केंद्र बनाए जाने है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेटी व बेटे की शादी व अन्य कार्यक्रम करने के लिए बेहतर स्थान मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें