सफाई अभियान में भाग हिस्सा लेते क्लब के सदस्य। स्वयं
रादौर। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की ओर से शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच शहर के पक्के घाट पर रादौर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे तक चले इस अभियान में घाट की गंदगी हटाकर उसे साफ-सुथरा बनाया गया। इस दौरान नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग किया। क्लब के सचिव भारत माटिया ने बताया कि पक्का घाट पर त्योहारों और विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लोग अपने साथ पॉलिथीन और अन्य पूजा सामग्री लाते हैं, जो पूजा के बाद घाट पर ही छोड़ दी जाती है। इससे पश्चिमी यमुना नहर में भी गंदगी फैलती है। संवाद