फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा निकाल रघुनाथ मंदिर में स्थापित किया कलश

Fri, 07 Aug 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 गुरु रविदास जन्मस्थली से लाए गए कलाश के साथ घुनाथ मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के तहत काशी स्थित उनकी जन्मस्थली गोवर्धनपुर काशी से लाई गई पवित्र माटी का कलश छछरौली पहुंचा। कलश की रघुनाथ मंदिर दो नंबर चौक स्थापना की गई।
छछरौली मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी व पूर्व विधायक बलवंत सिंह संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली गोवर्धनपुर (काशी) से पवित्र माटी लेकर आए। छछरौली मंडल के पदाधिकारी कलश को लेकर पहुंचे और विधिवत रघुनाथ मंदिर में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जयंती तक प्रत्येक मंडल और गांव में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जगदीश धीमान, योगेश अग्रवाल, कल्याण सिंह, संदीप कुमार, संजीव सैनी नंबरदार, मामचंद, अमरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, सुनीता, आशीष गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें