फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे में ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत

Fri, 06 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार की जांच करती पुलिस। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बहन के घर से लौट रहे युवक की घने कोहरे में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर गांव फूंसगढ़ के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक कार को 120 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार गांव ससौली निवासी 20 वर्षीय हरमन अपने दोस्त 18 वर्षीय उदय के साथ बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गया था। सहारनपुर में उसकी बहन की ससुराल है। वीरवार तड़के दोनों कार से बहन के घर से लौट रहे थे। जैसे ही वे फूंसगढ़ चौक पर पहुंचे और अपने गांव की ओर जाने वाले सुढैल रोड की तरफ कार मोड़ने लगे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक कार के अंदर ही फंस गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक घबरा कर वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला गया। तब तक उदय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि हरमन को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फर्कपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह के समय हुई है। कार गांव की ओर मुड़ रही थी, तभी लापरवाही व तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें