फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलेंडर से जीवन नहीं बदलता : रचित मुनि

Thu, 01 Jan 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसएस जैन सभा में प्रवचन करते मुनि। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा के तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक जाप अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक सभा का भव्य आयोजन किया गया। रचित मुनि महाराज ने कहा कि कैलेंडर बदलने से जीवन नहीं बदलता है।
उन्होंने भगवान महावीर के सूत्र अप्पा कत्ता विकत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मा ही अपने सुख-दुख की कर्ता है। जब तक विचार और संस्कार नहीं बदलेंगे, तब तक तारीखें बदलने का कोई अर्थ नहीं है। तेजस मुनि महाराज ने कहा कि नए कपड़े पहनना या संकल्प लेना ही नयापन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली बदलाव तब आता है, जब व्यक्ति अपनी पुरानी गलत आदतों से ऊब जाता है। उन्होंने शरीर की चर्बी और एब्स का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कसरत से शरीर निखरता है, वैसे ही साधना और वेदांत के अभ्यास से अहंकार की चर्बी हटानी पड़ती है। कार्यक्रम में रचित मुनि महाराज, तेजस मुनि महाराज, प्रियंका महाराज, पूर्णा महाराज सहित पांच संतों एवं छह साध्वियों के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं ने नए वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें