सरस्वती नगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में रविवार देर रात 78 वर्षीय बुजुर्ग जोगिंद्र सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोगिंद्र किसी काम से घर से बाहर निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे। इसी दौरान गांववासियों ने परिजनों को सूचना दी कि वह सड़क पर पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंच तो जोगिंद्र सिंह मृत अवस्था में मिले। परिजनों ने बताया कि जोगिंद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें हृदय संबंधी परेशानी थी। आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद