फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन में 70 फीट ऊंचे दशानन के पुतले का होगा दहन

Wed, 01 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रावण के पुतले को अंतिम रूप देते महेंद्र मनचंदा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विजयादशमी पर जिले में वीरवार की शाम रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इस बार मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में दशानन के 70 फीट ऊंचे पुतला जलेगा। साथ ही 65-65 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगाा।
तीनों पुतले मॉडल टाउन के श्री सनातन धर्म मंदिर में तैयार हो रहे हैं। इन्हें मॉडल कॉलोनी के महेंद्र मनचंदा अंतिम रूप दे रहे हैं। महेंद्र मनचंदा ने बताया कि पुतलों का निर्माण श्री सनातन धर्म मंदिर की सभा की ओर से कराया जा रहा है। तीनों पुतलों को बनाने में एक माह 15 दिन का समय लग चुका है। तीनों पुतलों को बनाने में करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

विजय दशमी के दिन यानी वीरवार को श्रीराम व उनकी सेना की भव्य झांकी के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके दशहरा ग्राउंड में पहुंचने पर श्री राम व रावण सेना में युद्ध का मंचन किया जाएगा। इसके बाद विधिवत पूजन उपरांत तीनों पुतलों का दहन होगा।
यहां भी फूंके जाएंगे पुतले
जगाधरी में सेक्टर-18 के टाउन प्लानिंग विभाग के सामने ग्राउंड में तीनों पुतलों का दहन होगा। यह आयोजन 117वीं बार श्री रामलीला कमेटी जगाधरी ओर से किया गया जा रहा हैै। पहले यह आयोजन कमेटी की ओर से जगाधरी में पुरानी कचहरी के सामने मिलिट्री ग्राउंड में होता था।
रामलीला कमेटी के प्रधान मानिक गर्ग ने बताया कि इस बार 55 फीट रावण, 50 फीट कुंभकरण व 45 फीट मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जा रहा है। यह पुतले बनकर तैयार हो चुके हैं। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में श्री रामलीला आयोजन समिति उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशॉप की ओर से गत वर्ष 40 फीट रावण, 35 फीट कुंभकर्ण, 30 फीट मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया था, जिनकी ऊंचाई इस बार बढ़ाए जाने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

साढौरा में तोरावाला तालाब स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। ओपी जिंदल पार्क के साथ सिटी सेंटर ग्राउंड, तेजली खेल परिसर के सामने, बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, रादौर, जठलाना, व्यासपुर, छछरौली, प्रतापनगर सहित कई जगह आयोजन हो रहे हैं।

रावण के पुतले को अंतिम रूप देते महेंद्र मनचंदा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें