यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक यमुनानगर की बैठक शनिवार को यूनियन कार्यालय दशहरा ग्राउंड में हुई। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित 24 घंटे के पड़ाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों की मांगों को शामिल करने, 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मेडिकल भत्ते में वृद्धि समेत अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान अशोक वर्मा, ब्लॉक सचिव जरनैल सिंह चनालिया, जोत सिंह, सोम नाथ, मुख्तयार सिंह, सतीश राणा, किशोर कुमार, रोशन लाल, अशोक कुमार, सीता राम, ने पेंशनभोगियों से पड़ाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।