फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिन-रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर

Wed, 25 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को भले ही सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।
अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट महसूस होने लगती है। ऐसे में सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि नवंबर के शेष दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड और बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अनुज मंगला ने बताया कि मौसम में सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनें। सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें और सर्दी से बचाव करें। चूंकि हवा के कारण सर्दी तेजी से लगती है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखें। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और पर्याप्त पानी पीते रहें। बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें