फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र से ठेका हटाने पर डटे लोग

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक अप्रैल से कांसापुर क्षेत्र में शराब के ठेके के विरोध में रविवार को भी धरना जारी रहा। रविवार को क्षेत्र के सैकड़ों लोग यहां से ठेके को हटाए जाने की मांग में पूरा दिन सड़क किनारे डटे रहे। उन्हाेंने कहा कि सोमवार को कालोनी के सभी लोग डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों को सात दिन हो गए। लेकिन अब तक प्रशासन के कानों तक लोगों की आवाज नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जाएगा। रादौर के विधायक बीएल सैनी भी लोगों की मांग को जायज ठहरा चुके हैं। अब तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है, जबकि कैल गांव में ठेके के विरोध को देखते हुए उसे बदले जाने का भरोसा ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से दिया गया था। कांसापुर में सात दिन बाद भी पहले वाला हाल है।
कांसापुर क्षेत्र वासी रमेश, वीना, मीनू, रीता, सुमन, संतोष, दर्शना, आरती, उषा, किमी, राजरानी, रानी, माला देवी का कहना है कि जब से वहां ठेका खुला है। यहां कोई न कोई मारपीट या अन्य घटनाएं होती रहती है। यहां तो घर के अंदर ठेका खोला जा रहा है। कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। कई लोग ठेके के बाहर बैठ कर ही शराब पीने लगते हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यहां से ठेके को हटाए जाने की मांग कर चुके हैं। पर किसी ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें