साढौरा। राज्य स्तरीय कपाल मोचन मेले के बंदोबस्त में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, भारत विकास परिषद एवं मेन्टोर यूथ क्लब के स्वयंसेवक शामिल हुए। समिति के पदाधिकारी दीप राज चुघ ने बताया कि समिति के अनेक सदस्य मेले को सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था में शामिल हो चुके हैं। नेहरू युवा केंद्र के जिला लेखाकार अमरजीत शर्मा ने बताया कि मेला ड्यूटी में नेहरू युवा केंद्र यमुनानगर से जुड़े ग्रामीण युवा विकास मंडलों से जुड़े अनेक युवक एवं युवतियां मेला प्रबंध में हाथ बंटाने के लिए मेला परिसर में पहुंच चुके हैं। राष्ट्र सेवा कर्मी पूजा, गीता एवं कृष्णा सहित युवा मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह, पृथ्वी सिंह, राजेश कुमार, मेन्टोर क्लब प्रधान सतपाल शर्मा सहित असंख्य युवा मेला व्यवस्था को को सुचारु रूप से चलाने के लिए मेला परिसर में पहुंच चुके हैं। इलाके के अनेक स्कूलों के एनसीसी स्वयंसेवक एवं रेडक्रास समिति से जुड़े अनेक सदस्य भी मेला प्रबंध में ड्यूटी देने के लिए मेला परिसर में पहुंच चुके हैं।