फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी पुलिस रिमांड पर

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। 60 वर्षीया वृद्धा से दुराचार के आरोपी को सदर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि वृद्धा से दुराचार के आरोप में नामजद को रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। वह ट्रेन से बाहर भागने की फिराक में है। इसके बाद उनके नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें