फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर का धान खरीदा, हमारा क्यों नहीं

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अनाजमंडी में सोमवार को धान की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम अश्वनी मैंगी ने मौके पर पहुंचकर खरीद शुरू करवाकर किसानों को शांत किया। किसान सुल्तान सिंह काठगढ़, जंगशेर सिंह, लाल सिंह, महिंद्र सिंह, कुल अवतार सिंह, राजकुमार और सतपाल ने बताया कि एजेंसी ने सोमवार को जानबूझकर खरीद बंद कर दी जबकि वे तीन दिन से मंडी में अपना धान सूखा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि आढ़ती उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने वाले धान को सस्ते दामों पर खरीद रहे हैं इस कारण हरियाणा के किसानों के धान को खरीदने में टाल मटोल कर रहे हैं। एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आए धान से लदे दो वाहनों को पकड़कर एसडीएम के हवाले किया। एसडीएम ने किसानों की बात सुनने के बाद कानफेड के डीएम से बात की और खरीद शुरू करवाई।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसडीएम
अश्वनी मैंगी ने कहा कि जो यूपी और हिमाचल के धान के वाहन पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें