यमुनानगर। दिवाली के लिए ज्वेलर्स की दुकानों पर आकर्षक उपहार आकर्षक डिजाइन के उपहार की भरमार है। सोने की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर इस बार मीडियम क्लास के लिए कई आइटम्स ज्वेलरी शॉप्स में मौजूद है। वहीं हाई क्लास के लिए भी बहुत कुछ है। शहर के कुछ ज्वेलर्स पर जहां सोने व चांदी के सिक्के, गिन्नी यानि अशरफी, नये डिजाइनों में उपलब्ध है। वहीं कुछ ज्वेलर्स पर चांदी के नोट, सोने व चांदी की गणेश व महालक्ष्मी जड़ित मूर्तियों के फोटो फ्रेम आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा डायमंड, सोने व चांदी में इटालियन व दुबई की ज्वेलरी भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। उपहार में देने के लिए बॉलीवुड कलेक्शन में डायमंड व सोने की डिजाइनदार ज्वेलरी भी उपलब्ध है।
उपहार - कीमत
सोने की मूर्ति जड़ित फ्रेम - 3000-80000
चांदी की मूर्ति जड़ित फ्रेम - 2000-15000
चांदी के नोट - 300-10000
इटालियन ज्वेलरी - 50000 से शुरू
बॉलीवुड ज्वेलरी - 2 लाख से शुरू
चांदी के बर्तन सेट - 35 हजार से शुरू
चांदी की हटडिया - 5000-16000
डायमंड रिंग - 2 लाख से शुरू
बाक्स-
चांदी के नोट व गणेश-महालक्ष्मी के फ्रेम का क्रेज:
जैन सन्स ज्वेलर्स के संचालक पुनीत ने बताया कि दीवाली पर उपहार देने के लिए 24 कैरेट सोने की भगवान के विभिन्न रूपों से जड़ित फ्रेम, चांदी की गणेश व महालक्ष्मी की मूर्तियां, चांदी के 10 रुपये से एक हजार रुपये तक के नोट, चांदी के बर्तन जिसमें गिलास, कटोरी समेत अन्य बर्तन आकर्षक डिजाइन में आए हैं। जो कि लाइट वेट, मीडियम वेट में भी उपलब्ध है। चांदी के नोट व गणेश महालक्ष्मी की मूर्तियों से जड़ित फ्रेम के प्रति ग्राहकों का अधिक रूझान हो रहा है।
दुबई की ज्वेलरी छाई:
बरनाला ज्वेलर्स के संचालक सतीश गोयल ने बताया कि अब की बार उनके पास इटालियन, दुबई, डायमंड, बॉलीवुड की न्यू कलेक्शन आई है। इसमें इटालियन, दुबई व बॉलीबुड की कलेक्शन को लोग अधिक पंसद कर रहे हैं। इसमें आक र्षक डिजाइन में रिंग व ब्रेस्लेट के प्रति लोगाें का रूझान अधिक है। इसके अलावा कुंदन, पोलकी, अंटीक, शबनम ज्वेलरी में भी आक र्षक डिजाइन की रिंग व नाईलेक्टस व ब्रेस्लेट लाइटवेट में उपलब्ध है।
गिन्नी व सोने के सिक्क ों के प्रति रूझान:
जेवरात ज्वेलर्स के संचालक सतपाल नारंग ने बताया कि उनके पास 999.9 हॉलमार्क के सोने के 5 ग्राम, 8 ग्राम व 10 ग्राम के सिक्के आकर्षक डिजाइन गोल व चार काने वाले आए हैं। वहीं आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध गिन्नी अर्थात अशरफी भी लोगों को भा रहीं है। अधिकतर लोग दीवाली पर उपहार देने के लिए गिन्नी व सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा चांदी की हटडियां, फोटो फ्रे म, डायमंड रिंग, ब्रेस्लेट, चांदी के बर्तनों के सेट जिसमें लेमन सेट, पुटिंग सेट लोगों को अधिक पसंद आ रहे हैं।
लाइटवेट उपहार व ज्वेलरी को प्राथमिकता:
बढ़ती मंहगाई के दौर में अधिकतर ग्राहक लाइटवेट सोने व चांदी के उपहारों की ही खरीदारी कर रहे हैं। माडल टाउन निवासी प्रेमलता, रजनी व पूनम का कहना है कि महंगाई अधिक होने के कारण उन्हें 10 ग्राम के चांदी की मूर्ति से जड़ित फ्रेम ही खरीदा।